जाप टीम को 2025 की बेस्ट ब्रांच का पुरस्कार

जाप को 2025 की बेस्ट ब्रांच (101 से 500 सदस्यों की श्रेणी) में पहला पुरस्कार मिला। इसके अलावा, राज्य स्तर पर सतलुज एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा भी टीम को पहले पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोलकाता के विश्व बंगाल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह- ‘पेडिकॉन 2026′ के दौरान यह सम्मान डॉ. नीलम मोहन (अध्यक्ष) एवं डॉ. रुचिरा गुप्ता (सचिव) द्वारा ये सम्मान डॉ. जसविंदर बंगा को प्रदान किया गया। जाप-2025 के कार्यकाल में डॉ. जसविंदर सिंह बंगा एवं उनकी टीम ने कुल 12 क्लिनिकल मीटिंग्स (सीएमईज) का आयोजन किया गया, जिनमें बाल रोग से संबंधित नए एवं महत्वपूर्ण विषयों पर अपडेशन, एलर्जी एवं आधुनिक क्लिनिकल टॉपिक्स पर विस्तार से चर्चा की गई व जानकारियां साझा की गईं। इस मौके पर डॉ. टीएस रंधावा, डॉ. गुरदीप काजल विशेष रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *