जालंधर| जालंधर अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स “जाप’ की नई टीम को चुना गया है। पहली बार संगठन की कमान महिला डॉक्टर्स संभालेंगी। पिम्स की पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. अनुराधा बांसल को प्रेसिडेंट, डॉ. नुपुर सूद को सेक्रेटरी और डॉ. रचिता चोपड़ा को ट्रेजरर, डॉ. सुरजीत मदान को मीडिया सचिव, डॉ. गगनप्रीत खेड़ा को उपसचिव और एग्जीक्यूटिव बोर्ड में डॉ. ऋषि मारकंडा, डॉ. करण मारकंडा, डॉ. पंकज चावला व डॉ. कोमल चौहान को जिम्मेदारी दी है। संगठन के वार्षिक परिवार मिलन समारोह में शहर के पीडियाट्रीशियंस ने परिवार के साथ शिरकत की। पूर्व प्रधान डॉ. जसविंदर बांगा और पूर्व सेक्रेटरी डॉ. अमनप्रीत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रोजेक्ट्स और एक्टिविटीज के बारे में बताया। इस दौरान आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. एमएस भूटानी और पूर्व सेक्रेटरी डॉ. पूजा कपूर ने नई टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. अनुराधा बांसल ने कहा कि वे संगठन की बेहतरी के लिए पहले दिन से अपने प्रोजेक्ट्स और समाज सेवा के लिए विभिन्न एक्टिविटीज को जारी रखेंगी। इसमें महिलाओं और बच्चों की भागेदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. पूजा कपूर, डॉ. जशनीव कपूर, डॉ. एसएल चावला, डॉ. अनिल सूद, डॉ. सरविंदर सिंह, डॉ. टीएस रंधावा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. अशोक मारकंडा, डॉ. ललित टंडन आदि मौजूद रहे।


