दोरनापाल| सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के चिपुरपाल के किसान कोयना बघेल ने धान बेचकर ट्रैक्टर खरीदा है। किसान ने बिरसठपाल धान खरीदी केंद्र में 50 क्विंटल धान बेचा था। इसके बाद 48 घंटे के अंदर 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से उन्हें पूरी राशि का भुगतान किया गया। इसके बाद किसान ने खेती-किसानी सहित अन्य कार्यों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदी। कोयना का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छोटे और मध्यम किसानों को बड़ा फायदा मिला है।


