नेशनल हाइवे से लेकर गांव की सड़कों पर मवेशियों का डेरा, रोंज हो रही दुर्घटना

दंतेवाड़ा| जिले मेंं नेशनल हाइवे से लेकर गांव की सड़कों में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिले में हजारों की संख्या में मवेशी गीदम से अरनपुर तक सड़कों में देखे जा सकते हैं, आए दिन मवेशियों के चलते दुर्घटनाएं हो रही है जिसमे सबसे ज्यादा बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। रोका-छेका अभियान बंद हो गया है, खेती का सीजन शुरू होने के बावजूद मवेशी सड़कों पर नजर आ रहे हैं। किसी भी गौठान में मवेशियों के लिए अब कोई व्यवस्था नहीं हैं, नगरपालिका और ग्राम पंचायत आवारा मवेशियों की धरपकड़ को लेकर लापरवाह बने हुए हैं, किसी भी कांजी हाउस में मवेशियों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। -रामकुमार कश्यप

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *