कवर्धा| अब पेंशन योजना के हितग्राहियों को डीएलसी सत्यापन जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए अंतिम तारीख 31 जनवरी है। केंद्रीय पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन योजना के हितग्राही 31 जनवरी तक डीएलसी सत्यापन करा सकते हैं।


