दामापुर| ग्राम सैहामालगी में गुरुवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और श्रीरामलला की प्राण- प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर कलश यात्रा निकाली गई। सुबह से ही कलश यात्रा निकाल कर रामलला के सम्मान में श्रद्धा भाव प्रकट किया। यात्रा के साथ श्रीराम भंडारा का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय अटल चौक पर 365 दीपों की रोशनी में विशेष आरती और पूजन किया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा गांव जगमग हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जय श्रीराम के उद्घोष किया। सभी उम्र के लोग इस आयोजन में शामिल हुए।


