कवर्धा| शहर के लोहारा रोड स्थित गौ शाला में नगर के युवकों ने गौ भोज का आयोजन किया। जिसमें सब्जी व आटे से गाय का चित्र बनाकर मवेशियों को खिलाया गया। गौ भोज के लिए 7 क्विंटल अलग अलग तरह की सब्जी खरीदे थे। जिनमें टमाटर, धनिया, लौकी सहित अन्य सब्जी शामिल है। जितेन्द्र वैष्णव ने बताया कि सब्जी से गाय का चित्र कुंडा के कलाकार बलबीर विश्वकर्मा ने बनाया है। जिसे 11 सदस्यों की मदद से 4 घंटे में बनाया गया। 13 हजार रुपए की सब्जी से गौ भोज हुआ। गौशाला में 100 से अधिक गौ वंश है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य युवक शामिल रहे।


