बालोद | नगर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन में पहली बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शाम भारत माता के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रात 8 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में कृष्णा सोनी ग्रुप के गायक-गायिकाओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। प्रसिद्ध कव्वाल व भजन गायक स्व. जगेंद्र सिंह भारती की स्मृति में उनके पुत्र गजेंद्र सिंह ठाकुर भारती के नाम से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका के सेवानिवृत्त सेनेटरी इंस्पेक्टर जयप्रकाश नाथ योगी, सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रसाद यादव,सेनेटरी इंस्पेक्टर पूर्णानंद आर्य तथा लगभग राजू सिंह राजपूत को सम्मानित किया जाएगा। इसके अगले दिन 27 जनवरी को रात्रि 8 बजे से कुंदरुपारा में श्री आराधना बालिका भजन मंडली द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खोमेश मानिकपुरी, राजेश सारथी, सुशील आर्य, करण यादव, मोनेश (मोनू) साहू एवं भगत यादव को सम्मानित किया जाएगा।


