भास्कर न्यूज |जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदित्य साहू का जामताड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गय। इस अवसर पर आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जी राम (मनरेगा) योजना की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा इससे देश को विकसित भारत की ओर ले जाया जा सकता है। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान ग्रामीण भाई-बहनों ने अपनी अपेक्षाएं, सुझाव और स्थानीय समस्याएं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखीं। श्री साहू ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित रोजगार, आजीविका और विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की अपील की। कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि जगत जननी मां चंचला की पावन धरती जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदित्य साहू का अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह क्षण केवल स्वागत का नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह और नए संकल्पों का प्रतीक है। मां चंचला से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करे और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाए। भास्कर न्यूज| दुमका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के रविवार को दुमका पहुंचने पर स्वागत किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका ऐतिहासिक, भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया।दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में जिला सीमा तालझारी पर स्वागत हुआ। इसके बाद जरमुंडी, बासुकीनाथ, जामा और महारो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। दुमका टावर पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच भव्य स्वागत के बाद दुधानी टावर चौक से प्रारंभ हुआ रोड शो टीन बाजार चौक, डीसी चौक होते हुए सिदो-कान्हू इनडोर स्टेडियम पहुंचा। मार्ग दोनों ओर सैकड़ों कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और आम नागरिक उत्साह से अभिवादन करते नजर सिदो-कान्हू इनडोर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में दुमका जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने हिस्सा लिया। अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और नारों से आदित्य साहू का भव्य अभिनंदन किया गया।


