महुआडांड़ में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह पुल के पास शनिवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान आरदीप मुंडा (18), पिता जलसू मुंडा, ग्राम सरनाडीह के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवकों में रितेश किंडो (20 वर्ष), वीरेंद्र खेरवार (25 वर्ष) एवं अमर सहाय तिर्की (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी सरनाडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. अमित खलखो ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जबकि आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरनाडीह गांव में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के लिए युवक मोटरसाइकिल से गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे सरनाडीह पुल के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी । सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *