लातेहार |राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मेरा युवा भारत, लातेहार एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह पदयात्रा एवं साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें डीआरडीओ निदेशक प्रभात कुमार चौधरी, सदर एसडीओ अजय कुमार रजक, डीटीओ उमेश मंडल, डीएसओ श्रवण राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिप सदस्य विनोद उरांव, गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू, जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी शामिल हुए।


