भास्कर न्यूज | लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में रविवार को विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) कार्यकर्ता सम्मेलन सदर प्रखंड अंतर्गत हेंदलासो ग्राम बगीचा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सह कार्यक्रम के वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य व राज्यसभा सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व विशिष्ट अतिथि पांकी विधानसभा विधायक शशिभूषण मेहता उपस्थित थे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को विकास व योजनाओं से मतलब नहीं है वह केवल और केवल भ्रम पैदा कर ग्रामीण मजदूरों किसानों को दिग्भ्रमित करना चाहती है। लेकिन इस बार भी विफल होगी। भाजपा की मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विकसित भारत को लेकर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर केवल घोटाला ही किया गया है। लेकिन जब सुधार करते हुए विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी में काम के दिनों में बढ़ोतरी, ससमय काम की उपलब्धता, कार्य का मूल्य, कार्यों के प्रकार में बढ़ोतरी, अनेक योजनाओं में भी भूमिका को संलग्न कर हर हाथ को काम सुनिश्चित कर रही है तो कांग्रेस एवं सहयोगी दल बनावटी रूप लेकर मजदूर को भ्रमित करने निकल पड़े हैं। कहा कि योजना के हिंदी नाम के रूपांतरित शार्ट नाम में राम आ गया। कांग्रेस रामजी की सदैव विरोधी रही है। इसलिए प्रत्येक दिन कहानियां गढ़ रही है ताकि सांप्रदायिक बनाकर वोट बैंक की राजनीति कर सकें। कहा कि राज्य में किसान परेशान हैं। राज्य सरकार की वायदे अधूरी रह गई। किसानों का धान न तो क्रय हो पा रहा है और ना ही मूल्य समय पर मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक बालकृष्णा सिंह, जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान ने किया। मौके पर लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, श्रीचंद प्रजापति, राकेश प्रसाद, हर्षनाथ महतो, बिंदेश्वर उरांव, लाल अनूप नाथ शाहदेव, लाल राजू, शुकुल राम, मिथुन तमेड़ा, जगनंदन पौराणिक, राजकुमार वर्मा, राजकिशोर साहू, शंभु सिंह, अशोक साहू, पवन तिग्गा, बिगल मुंडा, विश्वजीत शाहदेव, दुबराज वर्मा, सूरज दसोंधी, राजकुमार मुंडा, रामकुमार खेरवार, संगिता कुमारी, योद्धनारायण साहू, मुन्नीलाल उरांव, प्रदीप खत्री, सरस्वती देवी, अनिता देवी, नवल साहू, नवीन कुमार साहू, सूरज शाहदेव उपस्थित थे।


