भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी नवाडीह गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को सुंडी समाज किस्को प्रखंड का प्रखंड सम्मेलन किया गया। साथ ही नई समिति का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष रौशन कुमार साहू, उपाध्यक्ष विवेक कुमार साहू, सचिव आशीष प्रसाद, सह सचिव पवन साहू, कोषाध्यक्ष संदीप साहू व मीडिया प्रभारी शिवम कुमार साहू चुने गए। वहीं प्रखंड सम्मेलन का उद्घाटन ज़िला समिति के संरक्षक रामलखन साहू, गोबर्धन साहू, विश्वनाथ साहू, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष विनय साहू, सचिव पंकज साहू, सह सचिव राजीव रंजन, जिप सदस्य सह संरक्षक संदीप गुप्ता, बैजनाथ साहू गुडूस के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं समाज को एकजुट करने व सामाजिक उत्थान के लिए कार्यप्रणाली की रूप रेखा बनाकर काम करने पर जोर दिया गया। आनेवाले समय में धर्मशाला निर्माण, जिला सम्मेलन सह होली मिलन कार्यक्रम, वैवाहिक परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, दहेज उन्मूलन प्रोत्साहन कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता आदि कराने का प्रयास करेगी। मौके पर ज़िला अध्यक्ष रितेश कुमार, अनन्त प्रसाद गुप्ता, बहुरा साहू, शिव प्रसाद साहू, सुदर्शन साहू, बैजू साहू, अनिल प्रसाद, संतन प्रसाद, अनिल साहू, कृष्णा साहू, बैजनाथ साहू, विज्ञान प्रसाद साहू, संतन प्रसाद साहू, संजय, सतेंद्र, संतोष उपस्थित थे।


