बोकारो | उड़िया समाज द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव में उन्नति फाउंडेशन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने बच्चों के बीच कॉपी, पेन और रंग वितरित किए। फाउंडेशन की सचिव अर्चना सिंह ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज की असली पूंजी है और ऐसे आयोजनों में बच्चों को प्रोत्साहित करना हम सबका कर्तव्य है। उड़िया समाज के पदाधिकारियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई। मौके पर फाउंडेशन की सदस्य मिली मनी, रत्ना गुप्ता, सरिता पुरोहित, बबली सरकार, जूही, बबीता सिंह, वीणा शर्मा, सीमा आदि उपस्थित थीं।


