सैनिक सेवा परिषद का मिलन समारोह आयोजित

बोकारो | अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद द्वारा पिकनिक सह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों और सैन्य मातृ शक्तियों ने भाग लिया। समारोह में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को संबोधित किया और उनके योगदान की सराहना की। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ मिलकर देशभक्ति गीत गाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *