बोकारो | रेलवे कर्मचारियों द्वारा बालीडीह गर्गा डैम में पारिवारिक मिलन समारोह सह पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। समारोह के दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी गीत-संगीत पर थिरकती नजर आईं। रेल कर्मी प्रदीप भौमिक की पत्नी गायत्री भौमिक ने यशोमती मईया से बोले नंदलाला, राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला, एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं और सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आयोजन मनोज यादव एवं जितेन गोराई के नेतृत्व में किया गया। मौके पर राजन कुमार उपाध्याय, भारत कुमार, रंजीत कुमार, नन्हे कुमार दुबे, आशीष भारद्वाज आदि मौजूद थे।


