गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति थीम पर गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा

चाईबासा| गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को स्थानीय पिल्लई हॉल में जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक बिरुवा मंत्री राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) एवं परिवहन विभाग व अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति आधारित थीम पर गीत, नृत्य और नाटक का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। भास्कर न्यूज| चाईबासा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर निर्वाचन विभाग, झारखंड- रांची की ओर से जिले के डीसी चंदन कुमार को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित था। समारोह के दौरान झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, (निर्वाचन) विभाग-झारखंड, के रवि कुमार की मौजूदगी में झारखंड राज्य में निर्वाचन संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *