आज सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर डीसी देंगे सलामी, निकाली जाएगी झांकी

चक्रधरपुर| सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर चक्रधरपुर में विशेष तैयारियां की गई हैं। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों, बैंकों, स्कूल कॉलेजों आदि पर झंडोत्तोलन की तैयारी पूरी है। इधर, गणतंत्र दिवस पर रेलवे का मुख्य समारोह सेरसा स्टेडियम में आयोजित होगा। जहां पर सुबह 9.05 बजे डीआरएम तरुण हुरिया के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। जबकि पोड़ाहाट स्टेडियम में एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा 10.30 बजे झंडोत्तोलन होगा। इस दौरान दोनों जगहों पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि पोड़ाहाट स्टेडियम में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। ध्वजारोहण का समय : अनुमंडल पदाधिकारी आवासीय कार्यालय में सुबह 8.15 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवासीय कार्यालय में 8.30 बजे, रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में 8.45 बजे, बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल में 8.55 बजे, प्रखंड कार्यालय, चक्रधरपुर में 9.10 बजे, बिरसा मुंडा प्रतिमा, प्रखंड कार्यालय में 9.15 बजे, शहीद स्मारक, जग्गू दीवान प्रतिमा में 9.20 बजे, अमर शहीद महाराज अर्जुन सिंह प्रतिमा में 9.30 बजे, चक्रधरपुर थाना परिसर में 9.40 बजे, नगर परिषद में 9.50 बजे, व पोड़ाहाट स्टेडियम में 10. 30 बजे झंडा फहरेगा। भास्कर न्यूज| सरायकेला जिला मुख्यालय सरायकेला में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले का मुख्य कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह प्रातः 9:10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा सलामी देंगे। ध्वजारोहण से पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश नायक द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगी। झांकियों में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभाग शामिल होंगे। विभागीय झांकियां आम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। परेड में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ के जवान एवं अन्य बलों की टुकड़ियां भाग लेंगी। परेड के माध्यम से अनुशासन, एकता व देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं दर्शकों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *