राष्ट्रीय बेटी दिवस चुनौतियों को हराने बेटियों को हक दिलाने की मुहिम: संधू

भास्कर न्यूज | अमृतसर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को समर्पित पंजाब की प्रसिद्ध संस्था ‘माण धीयां ते’ समाज भलाई सोसायटी ने राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष और खेल प्रोत्साहक गुरिंदर सिंह मट्टू के नेतृत्व एवं प्रिंसिपल राजेश प्रभाकर के मार्गदर्शन में प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी इस संस्था ने, जिसने एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है, आज शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 24 होनहार बेटियों को सम्मानित किया। स्कूल की डायरेक्टर रंजीत कौर संधू ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाने का उद्देश्य माता-पिता और बेटियों के बीच विशेष संबंध को उजागर करना, बेटियों के अस्तित्व का उत्सव मनाना, उनके प्रति प्रेम व्यक्त करना तथा वे जो खुशी हमारे जीवन में लाती हैं, उसी खुशी को उन्हें लौटाने के प्रयास करना है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की 24 होनहार बेटियों मनसीरत कौर, अनमोलप्रीत कौर, राधा रानी, अमनदीप कौर, मनीषा, प्रिया, अंशिका, रिधमा, जस्मीत कौर, रश्मीत कौर, अरविंदर कौर, जशन, गुरनूर कौर, दीवान्शी, सुखमन कौर, मनमीत कौर, कमलदीप कौर, हरगुण कौर, दीपिका, जैस्मीह कौर, नवजोत कौर, लवजोत कौर, नवप्रीत कौर और गुरनीव कौर को मुख्य अतिथि सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल की डायरेक्टर रंजीत कौर संधू तथा प्रिंसिपल डॉ. पूजा प्रभाकर द्वारा संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल और प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरिंदर सिंह मट्टू ने बताया 24 जनवरी 2008 को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *