फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित ठाकुर जी स्टेट में रविवार को धन-धन बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। कॉलोनी के मालिक व पूर्व सरपंच निर्मल सिंह गिल के नेतृत्व में बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस ठाकुर जी स्टेट वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में करवाया गया। इससे पहले शुक्रवार की सुबह श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ रखा गया। रविवार की दोपहर श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डालने के बाद सरभत के भले के लिए अरदास की गई। पूर्व सरपंच निर्मल सिंह गिल ने कहा कि तीन दिवसीय समागम में सभी कॉलोनी वासियों के लिए लंगर और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर समिति के प्रधान अवतार सिंह औलख, जसबीर सिंह भुल्लर (मामा जी), रवि गेंद, वरयाम सिंह, नितिन, बलजीत सिंह, इंचार्ज सतनाम सिंह, मनीष अरोड़ा, दिनेश अग्रवाल और समूह कॉलोनी निवासी मौजूद थे।


