परोपकार संस्था के संस्थापक अश्वनी सोनी का सम्मान आज

अमृतसर| सुप्रसिद्ध समाज सेवी संस्था परोपकार के संस्थापक अश्वनी सोनी 26 जनवरी को गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे। अश्वनी सोनी को यह सम्मान उनके द्वारा समाज के लिए की गई अथाह सराहनीय गतिविधियों व सेवाओं के लिए दिया जा रहा है। गौरतलब है परोपकार संस्था हजारों जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क इलाज करवा चुकी है। इसके अतिरिक्त संस्था अपना इलाज करवाने में असमर्थ लोगों को हर महीने की फ्री दवाइयां, उनके बच्चों के स्कूल, कॉलेजों की फीस व अन्य सामाजिक कार्यों इत्यादि में सहायता कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *