अमृतसर | बाबा कूमा इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन की बारीकियों से रूबरू कराया गया। पंजाब के विभिन्न जिलों के युवाओं को आपदाओं के प्रति सक्षम बनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम ने शिरकत की। एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने स्वयंसेवकों को सुझाव देते हुए बाढ़, सांप के काटने और कुत्ते के काटने जैसी आपात स्थितियों में जान बचाने के तरीके सिखाए। इसके अलावा, आसमानी बिजली चमकने और बादलों की गर्जना के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।


