अमृतसर| पंजाब सरकार के खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य प्रणव धवन ने आधिकारिक रूप से अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। यह पत्र उन्हें सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के प्रधान सचिव आईपीएस वीरेंद्र कुमार मीणा की उपस्थिति में सौंपा गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और सनातन सेवा समिति पंजाब के माझा जोन के प्रभारी प्रणव धवन ने कहा कि उनका संकल्प है कि वह अपने समाज के उत्थान और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। वे जल्द ही सरकार की ओर से गठित खत्री अरोड़ा भलाई बोर्ड के कांस्टीट्यूशन के तहत खत्री अरोड़ा भाईचारे को दी जाने वाली सुविधाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेंगे। उनकी मुश्किलों का हल करवाएंगे। प्रणव धवन ने बताया कि प्रमुख सचिव मीणा से खत्री समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।


