अमृतसर | श्री गुरु तेग बहादुर नगर, माल मंडी स्थित निर्माणाधीन श्री हनुमान धाम में मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव 15 फरवरी से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा। श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट (रजि.) के चेयरमैन अनुज सिक्का और मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा ने बताया कि इस पावन कार्य को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंडित रमाकांत शास्त्री और उनकी टीम द्वारा विधिवत रूप से चार दिवसीय कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी आदेश मेहरा ने जानकारी दी कि शहर के प्रसिद्ध विद्वान पंडित रमाकांत शास्त्री आैर टीम द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम को विधिवत रूप से संपन्न कराया जाएगा।


