अमृतसर| महाराष्ट्र से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं तख्त श्री पटना साहिब बोर्ड सदस्य बावा गुरिंदर सिंह ने परिवार के साथ श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। श्री हरमंदर साहिब पहुंचने पर श्री दरबार साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी, यात्री निवासों के मैनेजर गुरप्रीत सिंह तथा सूचना केंद्र के मुख्य सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने बावा गुरिंदर का स्वागत करते हुए उन्हें श्री हरमंदर साहिब का मॉडल व धार्मिक साहित्य देकर सम्मानित िकया।


