अमृतसर| शिरोमणि गतका अखाड़ा, सेवक जत्था बाबा दीप सिंह जी शहीद के संस्थापक और मुख्य सेवादार जत्थेदार सुखवंत सिंह बिट्टू ने बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर नई गतका क्लास का शुभारंभ किया। यह कक्षा गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, चौक मोनी गली मस्त खूह में अरदास के उपरांत शुरू की गई। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा दी गई शास्त्र विद्या की परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से ट्रेनिंग का आयोजन किया है। क्लास के पहले ही दिन 13 बच्चों को फ्री गतका ट्रेनिंग दी गईं।


