बिजली बिल-बीज एक्ट रद्द करे सरकार: कोटबुड्ढा

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब कोटबुड्ढा की ओर से गांव सभरा में सभी शहीदों की याद में शहीदी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुखमणी साहिब जी के पाठ के भोग से हुई, जिसके पश्चात खुले पंडाल में दीवान सजाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष इंदरजीत सिंह कोटबुड्ढा ने कहा कि हम महान जनरल हरि सिंह नलवा के वारिस हैं और एकजुटता के बल पर हमेशा मोर्चे जीतते आए हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली बिल 2025 एक्ट, टैक्स फ्री ट्रेड और बीज एक्ट 2025 को तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार पर जोर दिया कि वह इस संबंध में केंद्र सरकार को कड़ा प्रस्ताव भेजे। समारोह में वित्त सचिव साहिब सिंह सभरा ने अमृतसर से घरियाला होते हुए फिरोजपुर-मल्लावाला तक रेलवे लाइन के लिए अधिगृहित की जा रही जमीनों का मुद्दा उठाया। राज्य महासचिव सुच्चा सिंह लाधू और मुख्य प्रवक्ता अंग्रेज सिंह बूटेवाला ने कहा कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुआवजा न मिला तो कमेटी का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ा रुख अख्तियार करेगा। इस अवसर पर सुखदेव सिंह मंड, मंगल सिंह रामपुरा, सतनाम सिंह सोनू, गुरसाहिब सिंह चाटीविंड, बाबा दर्शन सिंह दासूवाल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *