विवेक पब्लिक स्कूल में शहीदों की वीरता को किया नमन

अमृतसर| अजनाला रोड स्थित विवेक पब्लिक स्कूल, हेरिटेज सिटी में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रिंसिपल निधि मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ स्कूल के प्रेसिडेंट सुनील मेहरा और प्रिंसिपल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया। समारोह के मुख्य आकर्षण में स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड रही। नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। एक विशेष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देशप्रेम की भावना को जीवंत किया गया। प्रिंसिपल निधि मेहरा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *