एक्सेलसम स्कूल में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूंज

अमृतसर| एक्सेलसम हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, कविताएं और सुमधुर संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विशेष रूप से ‘मौलिक अधिकारों’ पर आधारित नाट्य मंचन ने सभी का ध्यान खींचा, जिससे स्टाफ और छात्रों में नागरिक चेतना का संचार हुआ। प्रिंसिपल गुनीता ग्रेवाल ने ध्वजारोहण के पश्चात संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *