GGTU में पीएचडी की गाइडलाइन जारी:37 सीटें बढ़ी, 15 तक कर सकते हैं आवेदन, 16 विषयों की 107सीटों पर ले सकेंगे प्रवेश

जेआरएफ एवं नेट क्वालीफाई कर चुके और शोध कार्य में इच्छुक योग्य विद्यार्थियों के लिए गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय ने साल 2025 में पीएचडी में प्रवेश की नई अधिसूचना जारी की है। 37 सीटों की बढ़ोतरी के साथ अब शोधार्थी 16 विषयों की कुल 107 सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि इन सीटों की संख्या में अलॉटमेंट होने तक कमी और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाकर अब 15 फरवरी तक कर दिया है। कुलपति प्रो. केशव सिंह ठाकुर ने बताया कि नए निर्देशों के अनुरूप अब केवल जेआरएफ, नेट एवं नेट के लिए रिसर्च हेतु पात्र ही प्रवेश ले सकेंगे। निदेशक शोध प्रो. अलका रस्तोगी ने बताया राज्य स्तरीय सेट उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे। इसी क्रम में पीएचडी प्रवेश के लिए जेआरएफ की वैलिडिटी तीन वर्ष एवं नेट की वैलिडिटी एक वर्ष निर्धारित है। इच्छुक शोधार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.ggtuexam.com से पूरी जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब नेट स्कोर के 70 फीसदी और इंटरव्यू कुल के 30 अंक के आधार पर 100 अंक की मेरिट बनेगी। राज्य सरकार की ओर से निर्धारित आरक्षण अनुसार सीटों का आवंटन होगा। फॉर्म भरने के जरूरी डाक्यूमेंट्स फोटो एवं हस्ताक्षर की इमेज, जेआरएफ एवं नेट स्कोर कार्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एसबीसी प्रमाण पत्र (01 जनवरी 2023 से पूर्व का मान्य नहीं), दिव्यांग प्रमाण पत्र (40 फीसदी एवं इससे अधिक होने पर मान्य), विधवा एवं परित्यक्ता में मैरिज सर्टिफिकेट, विधवा होने पर पति का डेथ सर्टिफिकेट/डिवॉर्स होने पर कोर्ट का डिक्री प्रमाण पत्र, स्नातकोत्तर कक्षा की मार्कशीट और आधार कार्ड। 16 विषयों के लिए 107 सीटें हिंदी-15, संस्कृत-10, ड्राइंग एंड पेंटिंग 3, भूगोल-6, राजनीति विज्ञान-5, समाजशास्त्र-12, गृहविज्ञान-4, केमिस्ट्री 8, बॉटनी-13, फिजिक्स-4, मैथमेटिक्स-3, जूलॉजी 10, मैनेजमेंट-3, एबीएसटी- 4, विधि-3, एजुकेशन-4

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *