गणतंत्र दिवस…मंत्री हरदीप मुंडियां फहराएंगे तिरंगा शहर में 85 स्पेशल नाके, 1200 पुलिस जवान तैनात

प्रशासन ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरु नानक देव ​स्टेडियम में पंडाल तैयार है। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां तिरंगा फहराएंगे। वहीं सरहिंद रेल ब्लास्ट के बाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर में 85 स्पेशल नाके लगाए गए हैं, जहां करीब 1200 पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की गई है। नाकों पर शहर में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में रविवार को चेकिंग की गई। रविवार शाम साढ़े 4 बजे रणजीत एवेन्यू में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर पहुंचे। सीपी भुल्लर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को रणजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड टीमों को भी तैनात किया गया है, जो लगातार संवेदनशील इलाकों की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो स्पेशल एक्शन टीमों को भी शहर में तैनात किया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में की चेकिंग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *