कोहरे से फिर बदला मौसम का मिजाज:12 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले 2 दिन बारिश की संभावना

बूंदी में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। करीब एक सप्ताह के अंतराल के बाद जिले में धुंध और कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक सप्ताह से जिले में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा था, जबकि रात में ठंडक बनी हुई थी। तापमान के उतार-चढ़ाव को देखें तो शनिवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कोटा संभाग में बारिश की संभावना कम है, लेकिन जिले के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में अगले एक-दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तेज सर्दी पड़ने का अनुमान है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *