एसआईआर पर फर्जी आपत्ति से नाराज ग्रामीण, सेमदिया में ग्रामसभा आज

एक माह तक सर्वे करते हुए एसआईआर सर्वे करने के बाद बनी मतदाता सूची पर ली जा रही थोकबंद शिकायतों का ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध शुरू हो गया। झूठी आपत्ति लेकर सही मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश करने वालों के खिलाफ ग्राम सेमदिया में आज विशेष ग्रामसभा लगाने का फैसला लिया है। सही मतदाताओं के नामों पर आपत्ति लेने वाले नेताओं को लेकर भी कुछ निर्णय लिए जाएंगे। सेमदिया के वसूली पटेल गनी मोहम्मद पटेल ने बताया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद गांव के शासकीय स्कूल परिसर में इसे लेकर विशेष ग्रामसभा होगी। इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा मतदाता सूची में दर्ज सही मतदाताओं के नामों पर ली जा रही आपत्तियों पर चर्चा होगी। अधिकृत मतदाताओं के नाम पर आपत्ति लेने वाले नेताओं पर कार्रवाई का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, ताकि निर्वाचन जैसे अतिविशेष कार्य में इस तरह के लोग बेवजह व्यवधान न डालें और न ही इस तरह की हरकत कर आम मतदाता से उनका मताधिकार न छीन सके। ग्राम सेमदिया के वसूली पटेल मोहम्मद ने बताया कि गांव में कुल 659 मतदाता है। इनमें 210 पर कुछ लोगों ने झूठी आपत्तियां ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *