ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर दर्शन के लिए देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार रविवार को 2,92,000 दर्शनार्थियों ने दर्शन लाभ लिए। शनिवार को 2,03,217 श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। इस तरह दो दिन में 495217 भक्तों ने दर्शन लाभ लिए हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के शिखर को तीन रंगों की रोशनी से सजाया गया।


