भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम खरोरा में महासमुंद गायत्री परिवार के द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने शामिल हुईं। समाज के सुख समृद्ध एवं देश की शांति की कामना की गई। महिलाओं को बताया कि गायत्री परिवार द्वारा समाज में धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। गायत्री महिला मंडल की पूर्णिमा ने संस्कार के बारे में बताया कि मुंडन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, गुरु दीक्षा संस्कार कराए जाते हैं। रागिनी ललित चन्द्राकर, सरपंच वीणा कमलेश चन्द्राकर, भूषण लाल चन्द्राकर, किशन लाल, गीता चन्द्राकर, नरेन्द्र ममता चन्द्राकर, कमल नारायण उपस्थित थे।


