बसंत पंचमी: कृषि कॉलेज में मां सरस्वती की पूजा की गई

भास्कर न्यूज | जांजगीर कृषि कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र जांजगीर में ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की उपासना का पर्व बसंत पंचमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज का पुस्तकालय परिसर भक्ति, शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का आयोजन सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष रेखराज साहू के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र संघ की सक्रिय भूमिका रही। छात्र संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने मंच व्यवस्था, पूजा सामग्री, अनुशासन और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में कॉलेज के अधिष्ठाता एपी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और सृजनशीलता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को परीक्षा तक सीमित न रखते हुए अनुसंधान, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *