मंत्री ने सुनी समस्याएं जल्द करेंगे निष्पादन

तेनुघाट | तेनुघाट पत्रकार संघ ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया। वहीं जर्जर प्रेस क्लब का मरम्मत करने तथा तेनुघाट में रह रहे लोगों को जमीन और मकान को लीज पर देने की मांग की गई। मौके पर मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समस्याओं को निष्पादन करने की भरोसा दिया। मौके पर तेनुघाट पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता शास्त्री साह, कनीय अभियंता रोहित कुमार मंडल, कनीय अभियंता पेटरवार प्रतीक सिन्हा, पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, प्रभारी प्रफुल्ल कुमार, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *