अहिंसा बंगलो में हुए हिंदू सम्मेलन में एक पंगत में 1200 लोगों ने लिया महाप्रसाद

भीलवाड़ा |जयमाल राठौड़ नगर के जंभेश्वर नगर बस्ती के सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति धर्म एवं सामाजिक एकता की अभिव्यक्ति के लिए अहिंसा बंगलो प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महापंगत का आयोजन किया गया, जिसमें 1200 से अधिक लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां हुई, जिसमें महिलाओं द्वारा सामूहिक गीत, बच्चों द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तलवारबाजी की प्रस्तुति एवं शहीद फौजी का नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महंत बनवारीशरण काठिया बाबा कोटडी गौशाला के लाल महाराज व दीपक भाई का मार्गदर्शन मिला। साथ ही मंच पर महिला शक्ति चंदा आगाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अमरचंद बिश्नोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी, पार्षद अशोक खंडेलवाल, गजराज बिश्नोई, जितेंद्र राजावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बस्ती में निवासरत 80 वर्ष से अधिक के वृद्ध माता-पिता का सम्मान किया गया। संचालन सपना हरलालका एवं राजकुमार मिलाना ने किया। साथ ही विजय पपड़ीवाला, विवेक मित्तल, प्रशांत अग्रवाल, लोकेश अच्छा, तरुण कोठारी, राहुल पोखरण, राजेश पलाडिया, प्रकाश गुर्जर, नरेंद्र रानावत, शिव मेलाना, विजेंद्र सिंह, राकेश,मनोज मूंदड़ा, हरीश, रामपाल, धर्मेश गांधी के साथ ही करीब 22 बस्तियों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *