पंजाब के फाजिल्का में 180 रुपए के बिल को लेकर बड़ा विवाद हो गया। 3 युवकों ने शराब के अहाते में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीटकर उसका हाथ भी तोड़ दिया। घटना कौड़ियांवाली गांव की है। पीड़ित दुकानदार राजू ने बताया कि तीनों युवक पहले शराब के ठेके से बोतल खरीदकर लाए और फिर अहाते में बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने खाना भी मंगाया। जब राजू ने उनसे बिल के 180 रुपए मांगे, तो युवक भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सामान भी तोड़ दिया आरोपी युवकों ने न केवल दुकानदार के साथ मारपीट की, बल्कि दुकान में रखी अंडे की ट्रे, कुर्सियां और अन्य सामान भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, मारपीट में दुकानदार का हाथ भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


