गुरदासपुर में बीएसएफ ने 2 तस्कर दबोचे:आधा किलो हेरोइन, दो मोबाइल बरामद; चंदू वडाला बॉर्डर पर बाइक से जा रहे थे

पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो बॉर्डर क्षेत्र से एक किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। उसने पास से हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों चंदू वडाला गांव के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 550 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और मोटरसाइकल बरामद की गई। आरोपियों से की जा रही पूछताछ थाना कलानौर के एसएचओ जगदीश सिंह ने बताया कि बीएसएफ की चंदू वडाला बॉर्डर पोस्ट से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *