बठिंडा में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:जमीन पर गिराया, सैलून पर आया था बाल कटवाने, गाड़ियों के शीशे तोडे़

बठिंडा में शनिवार की देर शाम को 100 फुट रोड पर स्थित एक सैलून में बाल कटवाने आए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गोनियाना मंडी के रहने वाले जसदीप सिंह पर दो कारों में सवार लगभग 8-10 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने जसदीप को घेरकर पहले मारपीट की और फिर जमीन पर गिराकर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से उनकी टांगों पर कई वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में घटना के दौरान काफी लोग जमा हो गए, जिसके बाद हमलावर भागने लगे। भागते समय उन्होंने वहां खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी कुल्हाड़ी से तोड़ दिए। आपसी रंजिश का मामला घटना का पूरा वीडियो आसपास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है। पुलिस ने सभी वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के समय पीसीआर पुलिस मौके पर नहीं दिखाई दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना के बाद जब लोग एकत्र हुए तो गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस, सीआईए स्टाफ 2 की टीम एवं डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ जिन्होंने घटना की लाइव वीडियो सीसीटीवी से लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शहर में पीसीआर पुलिस होने के बावजूद बड़ी वारदात जिस जगह पर वारदात हुई उस जगह से थोड़ी दूरी पर ही एक पीसीआर प्वाईंट भी बना हुआ है। लेकिन जब घटना होती है तो आसपास कोई भी पीसीआर कर्मी तुरंत मौके पर नहीं पहुंचता।जिस के चलते पीसीआर कर्मियों की कारगुजारी पर सवाल खड़ा होता है। आरोपियों ने सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में उक्त वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *