भीलवाड़ा | बापूनगर स्थित बीमा अस्पताल के बाहर नल की लाइन फूटी होने से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे पूरे इलाके में कीचड़ जमा हो गया है और हर समय फिसलन बनी रहती है। पानी रुकने के कारण मच्छरों का प्रजनन बढ़ गया है, जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मरीजों और राहगीरों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द लाइन दुरुस्त कर जलभराव खत्म कराने की मांग की है। – सुनील शर्मा


