गणतंत्र दिवस आज, कैबिनेट मंत्री कुमावत करेंगे ध्वाजारोहण

पाली | गणतंत्र दिवस समारोह 2026 कार्यक्रम 26 जनवरी को पाली जिला मुख्यालय के बांगड़ स्टेडियम में 9 बजे मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ध्वज फहराएंगे। 9ः05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9ः10 बजे मार्च पास्ट, 9ः20 पर राज्यपाल का संदेश पठन, 9ः35 पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा पीटी एवं व्यायाम का प्रदर्शन होगा। 9ः50 बजे मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन होगा। 10ः05 बजे स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान एवं पुरस्कार व प्रश​स्ति पत्र का वितरण, 10ः25 बजे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृति कार्यक्रम, 10ः45 पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास व योजनाओं की झांकियों का प्रस्तुतीकरण होगा। 11 बजे राष्ट्रगान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *