चारूवा | प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मां नर्मदा जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान मां नर्मदा मैया की प्राचीन मूर्ति का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन किया गया। साथ ही नर्मदाष्टक का पाठ भी किया गया। मंदिर के पुजारी गणेश गोस्वामी ने बताया नर्मदा की प्रतिमा लगभग 35 वर्ष पूर्व होशंगाबाद जिले के एक गांव में खेत से प्राप्त हुई थी, जिसे बाद में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


