धौलपुर| लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को महारानी अवंतीबाई लोधी छात्रावास राजाखेड़ा बाईपास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतन सिंह लोधा ने की। बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 2025 आगामी पंचायती राज आम चुनाव एवं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संभावित मई 2026 में आयोजित किया जाएगा। वहीं 2026 में होने वाले 29वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया,कि जो भामाशाह अपनी घोषणा करेगा,यदि घोषणा का पात्र व्यक्ति उपलब्ध नहीं होगा तो उसकी किस्त एसोसिएशन के कोष में जमा कराई जाएगी।


