धौलपुर| जिले में शनिवार और रविवार को 100 से अधिक स्थानों पर सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। क्रीड़ा भारती, शिक्षा विभाग तथा आयुष विभाग के तत्वाधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर सूर्य नमस्कार में 10 हजार से अधिक महिला पुरुषों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री नीरज त्यागी ने बताया कि शनिवार और रविवार को क्रीड़ा भारती के आह्वान पर जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों व आयुर्वेदिक विभाग के सभी अस्पतालों पर सूर्य नमस्कार के कार्यक्रमों का आयोजन का उद्देश्य समाज को स्वस्थ बनाए रखने एवं योग से चरित्र का निर्माण और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण की प्रेरणा को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी डॉ मनोज त्यागी, राजेश शर्मा, इरफान, आमिर, मनोज तिवारी, लाल शर्मा, गुलशन, विक्रम गहलोत, अमन, हर्षित के साथ आयुर्वेद विभाग के डॉ दिनेश कुमार शर्मा उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ रमाकांत मिश्रा, सहायक निदेशक डॉ निरंजन लाल शर्मा, डॉक्टर सुभाष श्रीवास्तव, डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ सुभाष जिंदल, डॉ राजवीर शर्मा, नागेश शर्मा, गीतेश, महेंद्री त्यागी, चित्रा मीणा आदि मौजूद थे ।


