भीलवाड़ा| दैनिक भास्कर के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर समाचार पत्र वितरकों ने रविवार सुबह केक काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर समाचार वितरक और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक खोईवाल, राजाराम जैन, बालगोविंद व्यास, प्रहलाद कुमावत, कैलाश छीपा, किशोर लखवानी, राजू पारीक, एसएन पारीक, राकेश शर्मा, काशी खोईवाल, धर्मी चंद धोबी, ओमप्रकाश माली, राधेश्याम, शंभूनाथ सहित समाचार वेलफेयर सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सभी ने मिलकर केक काटा और दैनिक भास्कर की 20 साल की सेवा और योगदान को याद करते हुए समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


