भीलवाड़ा| मंसूरी विकास सामाजिक सेवा संस्थान पुर और राजस्थान मुस्लिम यूथ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पीर अली शाह नगर पुर में मंसूरी समाज का प्रथम रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। शिविर में युवाओं और समाज के लोगों ने 64 यूनिट रक्त संग्रहित किया। शिविर में मंसूरी समाज के सदर इकबाल मंसूरी ने सभी का धन्यवाद किया। मंसूरी समाज के सचिव मोहम्मद सलीम ने बताया कि कई नौजवानों ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। राजस्थान मुस्लिम यूथ के संस्थापक अब्दुल गफ्फार मुल्तानी ने बताया कि 21 जून को शास्त्रीनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदाताओं के नाम का लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को उमराह यात्रा का तोहफा दिया जाएगा। शिविर में मंसूरी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ अंजुमन कमेटी पुर, नीलगर समाज, शाह समाज, पठान युवा मंच, अंसारी समाज, सिंधी समाज और भीलवाड़ा के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।


