शौर्य प्रदर्शन:आज सिंदूर फॉर्मेशन में जो लाइव होगा, हूबहू 5-6 घंटे बाद गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा

दिल्ली में सोमवार को कर्तव्यपथ पर हाेने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायु सेना सिंदूर सहित 8 फॉर्मेशन का शौर्य दिखाएगी। भास्कर में सुबह 5-6 बजे आप तक यह फोटो होंगे। टीवी व अन्य माध्यमों पर यह नजारा सुबह करीब 11 बजे दिखेगा, क्योंकि लड़ाकू विमान भी तभी परेड में यह करतब दिखाएंगे। दरअसल, गणतंत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को फुलड्रेस ​रिहर्सल हुई। इसी के यह एक्सक्लूसिव फोटो भास्कर ने अपने पाठकों के लिए वायुसेना से विशेष आग्रह पर लिए। हूबहू यही नजारा परेड में दिखेगा। गत मई में फ्रंट लाइन फाइटर जेट्स ने पाक को कैसे परास्त किया, इसकी झलक राफेल, सुखोई, मिग 29 व जगुआर लड़ाकू विमान सिंदूर फॉर्मेशन बनाकर दिखाएंगे। 29 लड़ाकू विमान और 8 स्वदेशी फॉर्मेशन जोधपुर से उड़ेंगे, दिल्ली पहुंचेंगे जोधपुर से राफेल, सुखोई 30 एमकेआई, सी 17 ग्लोबमास्टर ​सहित अन्य विमान उड़ेंगे। ये दिल्ली में कर्तव्य पथ के आसमां में 20 सेकंड में सांसें थामने वाला प्रदर्शन करेंगे। विमानों से सिंदूर और व्रज रंग तथा वर्टिकल चार्ली जैसी 8 फॉर्मेशन दिखाई जाएगी। जोधपुर सहित अन्य एयरबेस से 29 विमान उड़ान भरेंगे। परेड पूरी होने के बाद फ्लाई पास्ट का डिस्प्ले होगा। सुबह 11:15 बजे के बाद 5 मिनट अतिथियों, दर्शकों एवं टीवी पर लाखों लोगों की आंखें आसमां में टकटकी लगाए होंगी। एक सप्ताह से प्रतिकूल मौसम के बावजूद वायुसेना फॉर्मेशन की प्रैक्टिस जारी रखे हुए थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *