भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा भीलवाड़ा सोशल क्रू ने आरसी व्यास कॉलोनी में फुट स्कैन एवं बीएमडी शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 170 लोगों की जांच की। उन्हें हड्डियों, पैरों और जोड़ों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया। संस्था की संस्थापक विनिता गर्ग ने कहा कि स्वस्थ समाज की दिशा में यह एक छोटी लेकिन मजबूत शुरुआत है। हमारा उद्देश्य है कि उन्नत और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचें। शिविर में दो प्रमुख जांचें रियायती दरों पर कराई गईं। बीएमडी टेस्ट के माध्यम से हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की मात्रा की जांच की गई, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान संभव हुई। वहीं एडवांस फुट स्कैन के जरिए पैरों की संरचना और तलवों के दबाव की जाँच कर कमर, घुटनों और एड़ी के दर्द से राहत हेतु सही फुटवियर और उपचार की जानकारी दी। इस अवसर पर सोशल क्रू के बोर्ड मेंबर जिमी जैन, प्रेसिडेंट शिल्पी बिरानी, वाइस-प्रेसिडेंट सुधा चांडक, ट्रेजरर दीपिका शर्मा, नीलू वग्रानी, आरुषि जैन, मीनाक्षी राठी, ऋतु चोरड़िया, आयाना शर्मा, मिनी गुप्ता, कीर्ति काबरा, चित्रा शर्मा, विल्पा जैन, रविता जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


